मिशन शक्ति अभियान: सोनभद्र पुलिस की महिला सशक्तिकरण और जागरूकता चलाया जा रहा है अभियान।

 मिशन शक्ति अभियान: सोनभद्र पुलिस की महिला सशक्तिकरण और जागरूकता चलाया जा रहा है अभियान।


ब्यूरो रिपोर्ट सत्य हिंदी टीवी 


सोनभद्र, 31 जुलाई 2024: सोनभद्र पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए "मिशन शक्ति अभियान" शुरू किया है। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों और एंटीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गों, स्कूल/कॉलेजों आदि पर चेकिंग की जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें आत्मरक्षा के लिए आवश्यक गुण सिखाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जैसे कि 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments