*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया लोकार्पण*

 *नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया लोकार्पण*


रिपोर्टर आकाश मौर्य सत्य हिंदी टीवी 

मिर्जापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उत्तरी सबरी वार्ड के राजकीय गांधी उद्यान में नव निर्मित पिंक महिला शौचालय,गणेशगंज वार्ड के श्री रघुनाथदास जी की गली में दानो पटरी के किनारे नाली मरम्मत व कवर के कार्य,शिवाला महन्थ वार्ड में चौबेघाट के सामने वाली गली में लवकुश यादव के मकान से विनय सिंह के मकान तक मिट्टी पटाव/नाली / कवर / इण्टरलाकिग का कार्य एवं तरकापुर वार्ड के सोनकर बस्ती में पप्पू सोनकर के मकान से मन्नालाल सोनकर तक नाली,कवर व सी०सी० के कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।नपाध्यक्ष ने कहा है की लगातार नगर को विकास की ओर आगे ले जाया जा रहा है।आज विभिन्न निर्माण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया है।इस मौके पर मुख्य जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी,नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह,शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह,सभासद पति अजय मोदनवाल,शिव शंकर जायसवाल, शिवांसु कसेरा, सभासद शिव कुमार सोनी, राजेश सोनकर,रतन बिंद, बबलू सोनकर,धीरज तिवारी,रविंद्र कुमार,मनी सोनकर,अशोक सोनी,विनोद कुमार बिंद,लालू बिंद, गगन बिंद,राकेश बिंद,लवकुश यादव जी, राजेंद्र प्रजापति जी, बबलू पप्पू सोनकर जी, हीरा सोनकर जी, अमन जायसवाल आदि लोग सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments